1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UPSC का पेपर अच्छा नहीं हुआ तो गोमती नदी में युवक ने लगा दी छलांग, हुई मौत

UPSC का पेपर अच्छा नहीं हुआ तो गोमती नदी में युवक ने लगा दी छलांग, हुई मौत

 Reported By: Ruchi Kumar, Edited By: Adarsh Pandey
 Published : May 25, 2026 06:46 pm IST,  Updated : May 25, 2026 06:46 pm IST

कल यानी 24 मई 2026 को यूपीएससी की प्रीलिम्स परीक्षा हुई थी और एक लड़के का यह पेपर अच्छा नहीं गया जिसके बाद वो गोमती नदी में कूद गया। उस नदी में डूबने के कारण उसकी मौत हो गई।

मृतक की फाइल फोटो- India TV Hindi
मृतक की फाइल फोटो Image Source : REPORTER INPUT

अभी लखनऊ से एक ऐसा मामला सामने आया है जो आप सभी को हैरान कर देगा और आप खुद कहेंगे कि आजकल बच्चों को क्या होता जा रहा है, आजकल के बच्चे ऐसा फैसला कैसे ले लेते हैं। दरअसल कल यानी 24 मई 2026 को दो चरणों में UPSC की प्रीलिम्स परीक्षा हुई थी। इस परीक्षा में एक अभ्यार्थी प्रखर आनन्द पाल भी था। उसका परीक्षा अच्छा नहीं गया जिसके बाद वो दुखी हो गया और इसी कारण उसने अपनी जिंदगी को ही खत्म करने का फैसला ले लिया।

युवक ने नदी में कूदकर दी जान

दरअसल UPSC का परीक्षा अच्छा नहीं होने के कारण प्रखर मानसिक तनाव में था। इसके बाद उसने लखनऊ में गोमती नदी में छलांग लगा दी। जब पुलिस को इस बात की जानकारी मिली तो वो SDRF की टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। इसके बाद प्रखर को खोजने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया और प्रखर के शव को बरामद कर लिया गया। आपको बता दें कि प्रखर की उम्र 26 साल थी और उसकी मां लखनऊ में हुसैनाबाद इंटर कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल हैं।

मृतक की मां ने क्या बताया?

पेपर अच्छा नहीं जाने के दुख में आत्महत्या करने वाले प्रखर की मां ने पुलिस को बताया कि अभी 24 मई को संघ लोक सेवा आयोग की सिविल परीक्षा प्रखर ने दी थी लेकिन उसका पेपर अच्छा नहीं हुआ था। इस वजह से वो मानसिक तनाव में था। उसके बाद प्रखर ने आज सुबह पुराने लखनऊ में गोमती नदी के पक्के पुल के पास गया और वहां से उसने नदी में छलांग लगा दी।

कल हुई थी UPSC की परीक्षा

आपको बता दें कि UPSC के Prelims Exam का आयोजन रविवार, 24 मई को किया गया था। परीक्षा कुल दो चरणों में हुआ था जिसमें पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक थी तो वहीं दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक थी।

ये भी पढ़ें-

VIDEO: यूपी में 3 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, ड्यूटी से किए गए सस्पेंड, जानिए क्या हैं तीनों पर आरोप

ITBP जवान की मां का हाथ कटने के मामले में बड़ा मोड़, 36 घंटे में बदली जांच रिपोर्ट; इलाज में लापरवाही के संकेत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।