1. Hindi News
  2. उत्तराखंड
  3. देहरादून
  4. VIDEO: अचानक पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा सड़क पर आ गिरा, हैरान करने वाला है वीडियो

VIDEO: अचानक पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा सड़क पर आ गिरा, हैरान करने वाला है वीडियो

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 03, 2019 12:10 pm IST,  Updated : Jul 03, 2019 12:14 pm IST

उत्तराखंड के टिहरी-गढ़वाल में पहाड़ का एक बड़ा टुकड़ा गिरकर सड़क पर आ गया है। हालांकि, अच्छी बात ये रही है कि इस दौरान जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

उत्तराखंड के...- India TV Hindi
उत्तराखंड के टिहरी-गढ़वाल में पहाड़ का एक बड़ा टुकड़ा गिरकर सड़क पर आ गया है।

नई दिल्ली: उत्तराखंड के टिहरी-गढ़वाल में पहाड़ का एक बड़ा टुकड़ा गिरकर सड़क पर आ गया है। हालांकि, अच्छी बात ये रही है कि इस दौरान जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। सड़क पर चलने वाले लोगों ने जैसे ही पहाड़ के हिस्से को खिसकते देखा वैसे ही वह घटना स्थल कुछ दूरी पर रुक गए। देखिए ये वीडियो-

वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि रास्ते पर चलने वाले लोग रुके खड़े हैं और पहाड़ को टूटकर सड़क पर गिरते हुए देख रहे हैं। कुछ ही सेकेंड में पहाड़ का टुकड़ा सड़क पर गिर जाता है। लेकिन, वह कुछ ही सेकेंड बहुत ही हैरान करने वाले थे। बता दें कि मौके पर मौजूद किसी शख्स ने ये वीडियो बनाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Dehradun से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें उत्तराखंड