1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. भविष्यवाणी
  4. सामुद्रिक शास्त्र में बात करेंगे क्या शरीर की बनावट का किस्मत कनेक्शन | 3 अगस्त, 2019
Published : Aug 03, 2019 10:04 am IST,  Updated : Aug 03, 2019 10:48 am IST

सामुद्रिक शास्त्र में बात करेंगे क्या शरीर की बनावट का किस्मत कनेक्शन | 3 अगस्त, 2019

आज हम चर्चा करेंगे करेंगे जिसमें आज हम बात करेंगे ऊपर की ओर मुड़ी हुई ठोड़ी वाले लोगों के स्वभाव के बारे में कुछ लोगों का चेहरा देखने पर चिन, यानि कि उनकी ठोड़ी, नीचे से ऊपर की ओर मुड़ी हुई प्रतीत होती हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसे लोग दूसरों को फॉलो कर उन्ही के नक्शे कदम पर चलने की कोशिश करते हैं। किसी भी कार्य को करने से पहले ये दूसरों से सलाह ज़रूर लेते हैं और उसके बाद ही कोई फैसला लेते हैं। अकेले फैसला लेने में ये थोड़ा सा घबराते हैं। वहीं दूसरों पर निर्भर होने के चलते इनके अंदर कॉन्फिडेंस की थोड़ी सी कमी महसूस की जाती है। तो ये थी मुड़ी हुई ठोड़ी वाले लोगों की विशेषताएं। सामुद्रिक शास्त्र में कल हम चर्चा करेंगे चेहरे के साइड से देखने पर ठोड़ी की विभिन्न आकृतियां इंसान के स्वभाव के बारे में क्या कुछ बयां करती है।

Advertisement