1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. भविष्यवाणी
  4. सामुद्रिक शास्त्र में बात करेंगे क्या शरीर की बनावट का किस्मत कनेक्शन | 6 अगस्त, 2019
Published : Aug 06, 2019 08:30 am IST,  Updated : Aug 06, 2019 10:41 am IST

सामुद्रिक शास्त्र में बात करेंगे क्या शरीर की बनावट का किस्मत कनेक्शन | 6 अगस्त, 2019

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की ठोड़ी साइड से देखने पर बाहर की ओर निकली हुई प्रतीत होती है तो ऐसी ठोड़ी वाले लोगों में असाधारण कार्य क्षमता नज़र आती है। इन्हे मेहनत करने से खुशी मिलती है। काम को लेकर ये लोग जुनूनी होते हैं। यही कारण है कि ये लोग अपने कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर ही सफलताएं हासिल करते हैं। लेकिन ये लोग क्रोधी प्रवृत्ति के होते हैं। और अगर इन्हे किसी काम को करते हुए क्रोध आ जाए तो ये उस काम को अधूरा ही छोड़ देते हैं। ये लोग खुद को सफलता के शिखर पर देखने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं और अपने उद्देश्य को पूरा करने की पूरी कोशिश करते हैं।

Advertisement