1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. क्रिकेट की बात
  4. त्रिनिदाद वनडे : विंडीज का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला
Published : Aug 14, 2019 08:36 pm IST,  Updated : Aug 14, 2019 09:13 pm IST

त्रिनिदाद वनडे : विंडीज का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला

वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने बुधवार को यहां क्वींस पार्क ओवल मैदान पर खेले जा रहे तीसरे और अंतिम वनडे मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने तीसरे मैच में कुलदीप यादव के स्थान पर युजवेंद्र चहल को अंतिम-11 में जगह दी है जबकि विंडीज ने दो बदलाव किए हैं। मेजबान टीम ने शेल्डन कॉटरेल और ओशाने थॉमस को बाहर बिठाया है। इन दोनों के स्थान पर कीमो पॉल और फाबियान ऐलन टीम में आए हैं।

Advertisement