Published : Apr 29, 2021 09:06 pm IST, Updated : Apr 29, 2021 09:06 pm IST
आठवें चरण में 35 सीटों पर हुआ था चुनाव इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में देखिये किसको मिली कितनी बढ़त
आठवें यानी आखिरी चरण में 4 जिलों की 35 सीटों पर वोट डाले गए जिसमें मालदा की 6 सीटें, बीरभूम की सभी 11 सीटें, मुर्शिदाबाद की 11 सीटें और कोलकाता नॉर्थ की सभी 7 सीट शामिल हैं और लास्ट फेज़ में भी 70 परसेंट से ज़्यादा वोट डाले गए। एग्जिट पोल के मुताबिक आठवें फेज़ की 35 सीटों में से बीजेपी को 12 से 14 सीटें मिल सकती हैं। टीएमसी को 10 से 15 सीट मिलने का अनुमान है। जबकि लेफ्ट फ्रंट को 5 से 6 सीट मिल सकती हैं।