Monday, February 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. कुरुक्षेत्र
  4. जनसंख्या पर नियंत्रण रखें या गृहयुद्ध के लिए तैयार रहें : बीजेपी सांसद राकेश सिन्हा
Published : Jul 23, 2021 08:36 pm IST, Updated : Jul 23, 2021 09:21 pm IST

जनसंख्या पर नियंत्रण रखें या गृहयुद्ध के लिए तैयार रहें : बीजेपी सांसद राकेश सिन्हा


संसद में आज देश की बढ़ती हुई आबादी को रोकने के लिए चर्चा होनी थी। आज बीजेपी के राज्य सभा सांसद राकेश सिन्हा Population Regulation पर प्राइवेट मेंबर बिल पर चर्चा करना चाहते थे। ये बिल 2019 में ही इंट्रोड्यूस की जा चुकी है। लेकिन आज भी इस बिल पर चर्चा नहीं हो सकी। ये बार बार साफ किया गया है कि इस बिल का किसी धर्म या जाति से लेना देना नहीं है। अमूमन हर तबका भी यही मानता है कि जनसंख्या नियंत्रण होनी चाहिए। इस पर बहस होनी चाहिए और एक प्रभावी कानून बनना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। आप सांसद राकेश सिन्हा की बात सुनेंगे तो आपको पता चलेगा कि देश में बढ़ती जनसंख्या अब विस्फोट के कगार पर है। अगर ये नहीं रोका गया तो सिविल वॉर यानी गृह गृहयुद्ध हो जाएगा

Latest Videos

Advertisement