1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. चुनाव आयोग: 5 राज्यों में 7 चरणों में होंगे चुनाव, 10 फरवरी से सात मार्च तक मतदान, 10 मार्च को मतगणना
Published : Jan 08, 2022 07:18 pm IST,  Updated : Jan 08, 2022 07:40 pm IST

चुनाव आयोग: 5 राज्यों में 7 चरणों में होंगे चुनाव, 10 फरवरी से सात मार्च तक मतदान, 10 मार्च को मतगणना

निर्वाचन आयोग ने शनिवार को 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रमों की घोषणा कर दी। सभी राज्यों में सात चरणों में मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तहत 10 फरवरी से लेकर सात मार्च तक सात चरणों में मतदान होगा, वहीं उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में 14 फरवरी को एक चरण में वोट डाले जाएंगे। मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को मतदान होगा। सभी राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना 10 मार्च को होगी।

Advertisement