Published : Aug 30, 2021 07:22 am IST, Updated : Aug 30, 2021 07:40 am IST
JDU ने किया प्रस्ताव पास ,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बताया PM मटेरियल
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू की तरफ से पीएम मटेरियल है, ये बात पार्टी ने अब आधिकारिक तौर पर साफ कर दी है। इसे लेकर बकायदा जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। ये प्रस्ताव पटना में साढे तीन घंटे तक चली राष्ट्रीय परिषद की बैठक में पेश किया गया था, जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।