Friday, February 27, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. गुप्तेश्वर पांडे ने बिहार DGP पद से लिया VRS
Published : Sep 23, 2020 10:50 am IST, Updated : Sep 23, 2020 11:08 am IST

गुप्तेश्वर पांडे ने बिहार DGP पद से लिया VRS

बिहार पुलिस में लंबे समय तक सेवा देने के बाद गुप्तेश्वर पांडे ने बिहार के डीजीपी के पद से रिटायरमेंट ले ली है। गुप्तेश्वर पांडे ने VRS के लिए आवेदन किया था जिसे राज्य सरकार ने मान लिया है। गुप्तेश्वर पांडे की जगह संजीव कुमार सिंघल को DGP का अतीरिक्त कार्यभार सौंपा गया है और इस सिलसिले में राज्य सरकार की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। माना जा रहा है कि गुप्तेश्वर पांडे इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ NDA के प्रत्याशी हो सकते हैं। सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सुर्खियों में आए डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने अभिनेता की मौत पर मुंबई पुलिस की जांच पर कई सवाल उठाए थे।

Advertisement