1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. पाकिस्तान: लाहौर के जौहर टाउन इलाके में हुआ ब्लास्ट, 1 की मौत, 16 घायल
Published : Jun 23, 2021 01:10 pm IST,  Updated : Jun 23, 2021 01:13 pm IST

पाकिस्तान: लाहौर के जौहर टाउन इलाके में हुआ ब्लास्ट, 1 की मौत, 16 घायल

पाकिस्तान के लाहौर में आतंकी सरगना हाफिज सईद के घर के पास ब्लास्ट में एक शख्स की मौत और 16 लोगों के घायल होने की खबर है। ब्लास्ट लाहौर के जौहर टाउन इलाके में एक घर में हुआ। यह वही इलाका है जहां आतंकी सरगना हाफिज सईद का घर है। ताजा जानकारी मिलने तक ब्लास्ट की जगह पर रेस्क्यू टीम पहुंच गई है। राहत और बचाव का काम जारी है। घायलों में एक पुलिसकर्मी और दो बच्चे भी शामिल हैं। बताया जाता है कि विस्फोटक एक मोटरसाइकिल से लाया गया था।

Advertisement