1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. अरुणाचल प्रदेश से लापता 5 युवकों को आज वापस भारत को सौंप देगी चीनी सेना: किरेन रिजिजू
Published : Sep 12, 2020 09:19 am IST,  Updated : Sep 12, 2020 09:44 am IST

अरुणाचल प्रदेश से लापता 5 युवकों को आज वापस भारत को सौंप देगी चीनी सेना: किरेन रिजिजू

चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) अरुणाचल प्रदेश से जिन 5 भारतीय नागरिकों को उठाकर ले गई थी उन्हें शनिवार को वापस करेगी। केंद्रीय मंत्री और अरुणाचल प्रदेश से सांसद किरेन रिजिजू ने यह जानकारी दी है। किरेन रिजिजू ने कहा है कि चीन की PLA ने कहा है कि शनिवार को पांचों भारतीय नागरिक भारतीय सेना को सौंप दिए जाएंगे। करीब 6 दिन पहले यह खबर आई थी कि चीन की PLA 5 भारतीय नागरिकों को उठा ले गई थी।

Advertisement