1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. R-Day violence: दिल्ली पुलिस ने जारी की दंगाइयों की तस्वीर
Published : Feb 03, 2021 07:18 am IST,  Updated : Feb 03, 2021 07:40 am IST

R-Day violence: दिल्ली पुलिस ने जारी की दंगाइयों की तस्वीर

दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान भड़के हिंसा में शामिल दंगाइयों की तस्वीरें जारी कर दी है। तस्वीरों में करीब 13 लोग हैं जिनके चेहरे साफ देखे जा सकते हैं। इन तस्वीरों में दंगाइयों के हाथों में लाठी, रॉड दिखाई दे रहे हैं। असल में दिल्ली पुलिस ने पब्लिक से अपील की थी कि अगर किसी के पास दिल्ली हिंसा से रिलेटेड वीडियोज हैं तो वो दिल्ली पुलिस के साथ शेयर करें। इससे आरोपियो को पकड़ने में आसानी होगी, उन्हें जल्द से जल्द पहचाना जा सकेगा जिसके बाद दिल्ली पुलिस को हिंसा से जुडे 1000 से ज्यादा वीडियो मिले और इन्हीं के आधार पर आरोपियों की पहचान हो रही है।

Advertisement