1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र नेता सरजील उस्मानी पर लखनऊ में भी एफआईआर दर्ज
Published : Feb 04, 2021 11:17 am IST,  Updated : Feb 04, 2021 11:40 am IST

अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र नेता सरजील उस्मानी पर लखनऊ में भी एफआईआर दर्ज

पुणे के बाद अब अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र नेता सरजील उस्मानी पर लखनऊ में भी एफआईआर दर्ज कराई गई है। उनपर एल्गार परिषद के कार्यक्रम में भड़काऊ और विवादित बयान देने का आरोप है। लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में विवादित बयान देने के मामले में शरजील उस्मानी पर FIR दर्ज हुई है। जानकारी के मुताबिक कृष्णा नगर के रहने वाले अनुराग सिंह ने हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। शरजील उस्मानी के खिलाफ 153A, 153B, 295A, 298 समेत 10 गम्भीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Advertisement