1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत के काफिले पर टीएमसी समर्थकों ने किया हमला
Published : Apr 09, 2021 10:10 am IST,  Updated : Apr 09, 2021 10:20 am IST

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत के काफिले पर टीएमसी समर्थकों ने किया हमला

पश्चिम बंगाल चुनाव में एक बार फिर हिंसा की खबर सामने आई है। इस बार केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र शेखावत टीएमसी समर्थकों की हिंसा का शिकार बने हैं। आरोप है कि टीएमसी के गुंडों ने केन्द्रीय मंत्री के काफिले की गाड़ी पर हमला किया और उसमें तोड़फोड़ की। हैरानी की बात ये है कि एक केन्द्रीय मंत्री के काफिले की गाड़ी में तोड़फोड़ पुलिस स्टेशन के बाहर हुई और टीएमसी कार्यकर्ताओं ने घंटों तक थाने को घेर कर भी रखा।

Advertisement