Published : Sep 16, 2021 04:42 pm IST, Updated : Sep 16, 2021 05:00 pm IST
गुजरात: भूपेंद्र पटेल ने बदल डाले सारे मंत्री
गुजरात में आज भूपेंद्र पटेल सरकार में नए मंत्रियों को शपथ दिलवाई गई। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सरकार में 24 मंत्रियों को शपथ दिलवाई। इनमें से 10 कैबिनेट मंत्री और 14 राज्य मंत्री हैं। राज्य मंत्रियों में से पांच पांच स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री के तौर पर मंत्रिमंडल में शामिल किए गए हैं।