1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. दिल्ली-नोएडा में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए
Published : Feb 13, 2021 06:35 am IST,  Updated : Feb 13, 2021 07:20 am IST

दिल्ली-नोएडा में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए

दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में शुक्रवार देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र समेत उत्तर भारत के अनेक हिस्सों में शुक्रवार रात 6.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। उत्तर भारत में शुक्रवार को रात 10 बजकर 34 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए जाने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान बताया जा रहा है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई। खबर लिखे जाने तक कहीं भी तत्काल जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Advertisement