1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. Top 9 News: 15 हजार के जमानती मुचलके पर नारायण राणे को कोर्ट से मिली जमानत
Published : Aug 25, 2021 10:23 am IST,  Updated : Aug 25, 2021 10:24 am IST

Top 9 News: 15 हजार के जमानती मुचलके पर नारायण राणे को कोर्ट से मिली जमानत

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के मामले गिरफ्तार हुए केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को राहत मिली है। महाड कोर्ट ने उन्हें 15 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है। पुलिस उन्हें रिमांड के लिए महाड मजिस्ट्रेट कोर्ट लाई थी, जहां राणे को मजिस्ट्रेट बाबासाहेब शेख पाटिल के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने कोर्ट से उनकी रिमांड मांगी थी लेकिन कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई है। कोर्ट में एडवोकेट अनिकेत उज्जवल निकम और एडवोकेट भाऊ सालुंके ने उनका प्रतिनिधित्व किया।

Advertisement