1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. दिल्‍ली में 31 दिसंबर और 1 जनवरी को रहेगा नाइट कर्फ्यू, नए साल पर जश्न की इजाजत नहीं
Published : Dec 31, 2020 10:36 am IST,  Updated : Dec 31, 2020 11:41 am IST

दिल्‍ली में 31 दिसंबर और 1 जनवरी को रहेगा नाइट कर्फ्यू, नए साल पर जश्न की इजाजत नहीं

देश में कोरोना संक्रमण के मामले कुछ कम जरूर हुए हैं लेकिन खतरा अभी टल नहीं हैं। नए साल के मौके पर कोरोना मामलों में इजाफा न हो इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने दिल्ली में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। दिल्ली में पब्लिक प्लेस पर 5 लोगों से ज्यादा जमा नहीं हो सकेंगे। नए साल के जश्न के किसी भी कार्यक्रम की इजाजत नहीं होगी और न ही 31 दिसंबर रात 11 बजे से 1 जनवरी सुबह 6 बजे तक लोग पब्लिक प्लेस पर जमा हो सकेंगे। इसके अलावा 1 जनवरी रात 11 बजे से 2 जनवरी सुबह 6 बजे तक भी लोग सार्वजनिक स्थानों पर जमा नहीं हो सकेंगे।

Advertisement