1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. TOP 9 NEWS: मुंबई के मालाड में चार मंजिला इमारत गिरने से 11 लोगों की मौत
Published : Jun 10, 2021 09:53 am IST,  Updated : Jun 10, 2021 09:54 am IST

TOP 9 NEWS: मुंबई के मालाड में चार मंजिला इमारत गिरने से 11 लोगों की मौत

मालाड वेस्ट के मालवणी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से मलबे में दबकर 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हो गए। हादसा बुधवार रात 11 बजकर 10 मिनट पर हुआ जब अचानक पूरी बिल्डिंग भरभरा कर गिर गई। बिल्डिंग के गिरते ही चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी और डिसास्टर मैनेजमेंट की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवम बचाव का काम शुरू किया गया। ताजा जानकारी के मुताबिक मलबे में दबकर 9 लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग घायल हुए हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बगल का एक मकान जो ग्राउंड प्लस 3 का था उसे भी BMC और पुलिस ने एहतियातन खाली करा लिया है।

Advertisement