1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हुआ पथराव
Published : Feb 18, 2021 10:44 am IST,  Updated : Feb 18, 2021 10:44 am IST

पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हुआ पथराव

जिस वक्त बंगाल के मुशिर्दाबाद में ममता के मंत्री जाकिर हुसैन पर हमला हुआ तो करीब-करीब उसी दौरान बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी पर भी हमला हुआ। शुभेंदु अधिकारी अपने समर्थकों के साथ कोलकाता के फूलबागान एरिया में डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर की तरफ मार्च कर रहे थे। इनका मकसद पुलिस से बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले की शिकायत करना था। उसी वक्त तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी और पथराव शुरू हो गया। फिर देखते ही देखते दोनों तरफ से पत्थरबाजी होने लगी। पथराव में कोलकाता बीजेपी अध्यक्ष शिबाजी सिंह रॉय बुरी तरह घायल हो गए। दोनों पक्षों के कई लोगों को काफी चोटें आई हैं।

Advertisement