1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में आतंकवादियों ने 2 नागरिकों की हत्या
Published : Oct 17, 2021 07:00 am IST,  Updated : Oct 17, 2021 07:20 am IST

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में आतंकवादियों ने 2 नागरिकों की हत्या

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और पुलवामा जिले में शनिवार को अलग-अलग घटनाओं में आतंकवादियों ने दो गैर स्थानीय लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। श्रीनगर के ईदगाह इलाके में आतंकवादियों ने शनिवार शाम को रेहड़ी लगाने वाले गोलगप्पा विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक गोलगप्पा विक्रेता बिहार के बांका जिले का रहने वाला बताया जा रहा है जिसकी पहचान अरविंद कुमार के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद अरविंद को स्थानीय SMHS हॉस्पिटल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement