1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. Top 9 News: तपोवन में सुरंग के अंदर मिले 3 शव
Published : Feb 14, 2021 09:34 am IST,  Updated : Feb 14, 2021 09:36 am IST

Top 9 News: तपोवन में सुरंग के अंदर मिले 3 शव

उत्तराखंड के चमोली में 7 फरवरी को आई जल प्रलय ने भयंकर तबाही मचाई है। इस तबाही की तपोवन में दो पावर प्रोजेक्ट्स पूरी तरह से बर्बाद हो गए। तपोवन में NTPC के पावर प्रोजेक्ट की टनल में अभी तक बचाव कार्य जारी है। यहां एक टनल में 35 से 40 लोगों के फंसे हुए होने की संभावना है। आज रात इस टनल में से 3 शव बरामद किए गए हैं, जिसके बाद इस टनल में अब लोगों के जिंदा मिलने की संभावना बेहद कम है। चमोली की डीएम स्वाती भदौरिया ने बताया कि तपोवन में खोज और बचाव अभियान आज सुरंग से शवों की बरामदगी के बाद अभियान तेज कर दिया गया है।

Advertisement