1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. VIDEO: विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन के काफिले पर हुआ हमला, TMC कार्यकर्ताओं पर आरोप
Published : May 06, 2021 01:46 pm IST,  Updated : May 06, 2021 01:46 pm IST

VIDEO: विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन के काफिले पर हुआ हमला, TMC कार्यकर्ताओं पर आरोप

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद राजनीतिक हिंसा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हुए हमले का है। विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन का काफिला पश्चिमी मिदनापुर के पंचखुड़ी गांव से जा रहा था जहां पर रास्ते में कुछ लोगों ने काफिले पर पथराव किया और डंटे लाठियों से गाड़ियों को तोड़ा। TMC के कार्यकर्ताओं पर इस हमले का आरोप है। मिली जानकारी के अनुसार यह हमला दोपहर लगभग एक बजे के आसपास हुआ है और हमले में विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन के ड्राइवर को चोटें आई हैं तथा गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए हैं। टूटी हुई गाड़ियों के अंदर लाठी और डंडे पड़े हुए नजर आ रहे हैं। ड्राइवर के अलावा काफिले के साथ चल रहे 2 और लोगों के घायल होने की भी खबर है। वी मुरलीधरन के अलावा भाजपा नेता राहुल सिन्हां की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई है

Advertisement