1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. UP Election 2022: क्या इस बार फिर से चलेगा मांट में शर्माजी का जादू? | Public Opinion | EP. 28
Published : Jan 11, 2022 04:33 pm IST,  Updated : Jan 11, 2022 04:33 pm IST

UP Election 2022: क्या इस बार फिर से चलेगा मांट में शर्माजी का जादू? | Public Opinion | EP. 28

मथुरा जिले की मांट विधानसभा से श्याम सुंदर शर्मा 8 बार विधायक बन चुके हैं. 2017 में मोदी लहर का इस विधानसभा क्षेत्र पर कोई असर नहीं पड़ा था. भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. यूपी में सात चरणों में मतदान होगा. इसी के साथ प्रदेश में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है. उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी 2022 को पहले चरण का चुनाव होगा. वहीं 10 मार्च 2022 को मतगणना होगी. Uttar Pradesh में चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही सभी राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है. उत्तर प्रदेश के मांट विधानसभा सीट पर 10 फरवरी को चुनाव होगा. इसी चुनावी माहौल के बीच 'इंडिया टीवी ' का खास शो 'ये पब्लिक है सब जानती है ' की टीम मथुरा जिले की मांट विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच पहुंची. जहां उनसे यहां के प्रमुख मुद्दों को लेकर बातचीत की. स्थानीय लोगों ने आगामी चुनाव को लेकर बताया कि इस बार के चुनाव में उनके लिए क्या अहम मुद्दे होने वाले हैं.

Advertisement