1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. Top 9 News: काबुल एयरपोर्ट पर अंधाधुंध फायरिंग
Published : Aug 19, 2021 11:15 am IST,  Updated : Aug 19, 2021 11:40 am IST

Top 9 News: काबुल एयरपोर्ट पर अंधाधुंध फायरिंग

अफगानिस्तान की सत्ता पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां की आम जनता बेहद डरी हुई है। लोग किसी भी कीमत पर देश छोड़कर निकल जाना चाहते हैं। वहीं देर रात काबुल एयरपोर्ट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक भीड़ पर अंधाधुंध फायरिंग होने लगी। देर रात हुई फायरिंग का वीडियो सामने आया है जिसमें गोली चलने की आवाज साफ सुनाई दे रही है। हालांकि इस फायरिंग में हताहत लोगों के बारे में फिलहार कोई सूचना नहीं है।

Advertisement