1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. पूर्व IAS अफसर एके शर्मा हुए BJP में शामिल
Published : Jan 14, 2021 12:55 pm IST,  Updated : Jan 14, 2021 12:56 pm IST

पूर्व IAS अफसर एके शर्मा हुए BJP में शामिल

प्रशासनिक सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृति लेने वाले गुजरात कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा ने आज भाजपा की सदस्यता ली। पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा ने बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। लखनऊ में यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें भाजपा में शामिल कराया। अरविंद शर्मा ने हाल ही में वीआरएस लिया है और अब उन्हें यूपी में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है। एमएलसी चुनावों में उन्हें उम्मीदवार भी बनाया जा सकता है।

Advertisement