1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. सूरत की महिला ने दी 7 लोगों को नई जिंदगी
Published : Jun 10, 2021 10:06 am IST,  Updated : Jun 10, 2021 10:20 am IST

सूरत की महिला ने दी 7 लोगों को नई जिंदगी

सूरत की एक महिला के अंगों से पांच लोगों को नई जिंदगी मिली है तथा दो और लोगों को मिलने वाली है। यह महिला तो अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनका दिल अभी भी एक महिला के सीने में धड़क रहा है। उनके फेफड़े, दूसरी महिला के खून में ऑक्सीजन की सप्लाई कर रहे हैं। उनकी दोनों किडनी, दो इंसानों के शरीर में खून साफ कर रही हैं। लीवर एक अन्य इंसान के शरीर का पावर हाउस बना हुआ है। महिला की दो आंखें अब किसी इंसान की जिंदगी को रौशन करने के लिए तैयार हैं।

Advertisement