1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस फोटो में मां और बेटी को पहचानने में लोगों का सिर चकरा गया, क्या आपने पहचाना?

इस फोटो में मां और बेटी को पहचानने में लोगों का सिर चकरा गया, क्या आपने पहचाना?

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Jun 16, 2021 10:58 am IST,  Updated : Jun 16, 2021 10:59 am IST

इस फोटो को देखकर लोगों का सिर घूम रहा है। इसमें एक मां और एक बेटी है। आप पहचान सकें तो बताइए कि कौन मां है और कौन बेटी।

liza Gulyaewa- India TV Hindi
liza Gulyaewa Image Source : MIRROR.CO.UK

उम्र बढ़ना एक शाश्वत प्रक्रिया है। वो कभी नहीं रुकता। लेकिन कुछ लोग ऐसे अपवाद बन जाते हैं जिनकी जवानी उम्र की मोहताज नहीं होती। ऐसे लोग कभी बूढ़े नहीं दिखते और ऐसी ही एक महिला इन दिनों चर्चा में है  जिसकी शक्ल से उसकी उम्र का पता ही नहीं चलता। ये औरत मानों जवानी की सौगात लेकर आई है औऱ 45 साल की उम्र में भी वो 25 साल की यंग लगती है। 

हालात ये है कि वो अपनी 24 साल की बेटी के साथ जब खड़ी होती है तो लोग चकरा जाते हैं कि मां कौन है और बेटी कौन। लोग गलती से इन्हें बहने समझ लेते हैं। हाल ही में जब इस महिला ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के साथ फोटो शेयर की तो वो फोटो पजल बन गई है क्योंकि उसमें पहचानना मुश्किल है कि कौन मां है और कौन बेटी। 

बात हो रही है 24 साल की लीजा (Liza Gulyaewa) और उनकी 45 साल की मां की। दरअसल लीजा एक फेमस टिक टॉक यूजर हैं। टिक टॉक पर उनके तीन लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं जो उनकी यंग स्किन के बारे में लगातार उनसे सलाह लेते रहते हैं। लीजा अपनी यंग स्किन और फिटनेस के चलते काफी मशहूर है लेकिन जब उसने अपनी मां के साथ अपनी एक फोटो शेयर की तो लोग चकरा गए। उनकी मां उनकी ही तरह बिलकुल यंग औऱ इतनी फिट थी कि वो लीजा की उम्र ही ही लग रही थी।

Liza Gulyaewa
Image Source : MIRROR.CO.UKliza Gulyaewa

ये तस्वीर सोशल मीडिया यानी फेसबुक ट्विटर वगैरा पर भी वायरल हो गई और लोग परेशान हो गए कि कौन मां है और कौन बेटी। लीजा इस फोटो के जरिए पूछती है कि बताइए कौन मां है और कौन बेटी तो लोग चकरा जाते हैं। 

Mirror के मुताबिक कुछ लोगों ने तो यहां तक लिख दिया कि दोनों जुड़वां बहने लगती हैं। एक शख्स ने तो यहां तक कह दिया कि लीजा की मां उसकी छोटी बहन लगती है। 

15 साल के एक यूजर ने कहा कि लीजा की मां को देखकर मैं खुद को बूढ़ा महसूस कर रहा हूं। 

लोग दोनों मां बेटी से जवान रहने का राज पूछ रहे हैं औऱ तारीफ कर रहे हैं कि कैसे एक महिला ने खुद को इतना मेंटेन कर रखा है कि वो अपनी बेटी की छोटी बहन लग सकती है।स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।