1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दुल्हन की 'बिंदास विदाई' से गदगद हो गया सोशल मीडिया, यूजर बोले : ओ वुमनिया

दुल्हन की 'बिंदास विदाई' से गदगद हो गया सोशल मीडिया, यूजर बोले : ओ वुमनिया

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 25, 2021 04:15 pm IST,  Updated : Mar 25, 2021 04:42 pm IST

आमतौर पर शादी के बाद विदाई के वक्त दुल्हन रोती सुबकती है और दूल्हा उसे चुप कराकर ले जाता है। लेकिन ये दुल्हन कुछ अलग निकली। ये दूल्हे को ही साथ बिठाकर ले गई।

bindaas bride- India TV Hindi
bindaas bride Image Source : INSTAGRAM/SNEHASINGHI1

शादी देश ही नहीं दुनिया में  सबसे खूबसूरत रिश्ता कहा जाता है। फेरो के  बाद विदा होती दुल्हन को देखकर हर कोई भावुक हो जाता है। लेकिन जमाना बदला है औऱ फेरो के बाद विदा होती दुल्हन भी बदली है। अब वो भावुक होकर रोती लिपटती नहीं है। वो नए अंदाज में नए जीवन में प्रवेश करती है। ऐसा ही एक अनोखा विदाई का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हन के अनोखे और बिंदास अंदाज को वाहवाही मिल रही है।

इस वीडियो को स्नेहा सिंघी उपाध्याय ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

पाकिस्तान के इस फेमस नाई को सोशल मीडिया ने क्यों कहा 'कसाई', इसके तरीके देखकर समझ जाएंगे

 

वीडियो स्नेहा की शादी के मौके का है। शादी के बाद स्नेहा अपने पति के साथ विदा हो रही है। इस दौरान वो रोती धोती नहीं है और ना ही दुख मनाती है। उसके परिवार के लोग खुश दिख रहे हैं, फिर वो फूलों से सजी गाड़ी में ड्राइविंग सीट पर बैठती है और सबको बाय बोलते हुए पति को साथ लेकर चली जाती है। स्नेहा के पति दूल्हे की पौशाक में ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे हैं जबकि स्नेहा ने ड्राइविंग सीट संभाली है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए स्नेहा ने लिखा है - ये वाकई मजेदार था। 

इस वीडियो को देखकर लोग काफी खुश हो रहे हैं। यानी रोती धोती दुल्हनों का जमाना खत्म हो रहा है। नए जमाने की वुमनिया नई जिंदगी की गाड़ी में ड्राइवर सीट पर हैं। वो खुद फैसले लेंगी और कमजोर नहीं पड़ेंगी। हालांकि इस मिशन में उनका साथ दे रहे मर्द भी तारीफ के हकदार हैं जो इसे अपने अहम पर चोट की तरह नहीं देख रहे हैं।  
स्नेहा की बात करें तो वो शेफ हैं और तरह तरह के प्रयोग करना पसंद करती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।