1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 'सफाई पसंद कौआ', देखकर कहेंगे: इंसानों को ये अक्ल कब आएगी

Video: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 'सफाई पसंद कौआ', देखकर कहेंगे: इंसानों को ये अक्ल कब आएगी

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 01, 2021 04:38 pm IST,  Updated : Apr 01, 2021 04:38 pm IST

जो काम ये कौआ कर रहा है, वो इंसानों की जिम्मेदारी है। वीडियो देखकर आप भी यही सोचेंगे कि  काश इंसानों को ये बात समझ में आ जाए। 

smart crow- India TV Hindi
smart crow Image Source : TWITTER/SUSANTANANDA3

दुनिया कूड़े के ढेर पर बैठी है और इंसान उस ढेर को रोज बड़ा करता जा रहा है। ऐसे में जब इंसान सफाई की आदत भूल गए हैं तो शायद प्राणी जगत ने सफाई का ठेका उठाने की सोच ली है। गली मोहल्ले में कूड़ेदान लगे होने के बावजूद लोग आस पास कचरा फैला देते हैं। इंसानों को जहां कचरा नहीं दिखता वहीं एक काला कौआ शायद सफाई के अभियान में लगा है। इस कौए की समझदारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

वीडियो को भारतीय वन सेवा में कार्यरत सुसांत नन्दा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक समझदार कौआ कूड़ेदान के आस पास पड़े कचरे को चोंच से उठा उठा कर कचरे के डिब्बे में डाल रहा है। कौए के अंदर इतनी समझदारी को देखकर लोग इसके फैन हुए जा रहे हैं।

मासूम सी चिड़िया ने ऐसी होशियारी दिखाई कि मौत भी बन गई 'अप्रैल फूल', देखकर कहेंगे: जन्मजात एक्टर है ये तो!

कौआ अपनी चौंच में कचरा उठाकर कूड़ेदान में जाकर डाल देता है। सुसांत ने कैप्शन में लिखा है कि कौआ वो जान गया है जिसे इंसान महसूस करना भूल बैठा है। 

इस वीडियो को अब तक छह हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और इसे सोशल मीडिया पर सराहा जा रहा है। हालांकि कुछ लोगों को ये कौआ ट्रेन यानी सिखाया हुआ लग रहा है लेकिन फिर भी काम तो अच्छा ही कर रहा है, इस बात की तारीफ हो रही है।

कुछ लोगों ने कौए की समझदारी को इंसानों पर भारी बताया है। जबकि कुछ लोगों को कहना है कि इंसानों को इससे सीख लेनी चाहिए। 

कुछ यूजर ने कौए को सैल्यूट किया है तो कुछ लोगों ने इसे स्वच्छ भारत का ब्रांड एंबेसडर बनाने की बात कही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।