1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कई साल से इस आवाज का इंतजार कर रहे थे मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा, वीडियो वायरल होते ही कर दिया ये ट्वीट

कई साल से इस आवाज का इंतजार कर रहे थे मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा, वीडियो वायरल होते ही कर दिया ये ट्वीट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 14, 2020 05:54 pm IST,  Updated : Sep 14, 2020 06:11 pm IST

सोशल मीडिया पर सौरव किशन नाम का एक युवक छोटा मोहम्मद रफी नाम से काफी मशहूर है। इसकी आवाज की तुलना लोग मोहम्मद रफी से कर रहे हैं। इस युवक की आवाज सुनकर मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने एक ट्वीट किया जो वायरल हो रहा है।

Anand Mahindra and Saurav Kishan- India TV Hindi
Anand Mahindra and Saurav Kishan Image Source : TWITTER/ANAND MAHINDRA

मोहम्मद रफी की आवाज के दीवाने आज भी लाखों लोग हैं। उनकी आवाज इतनी सुरीली थी कोई भी उसे एक बार सुन लो तो उसी में खो जाता था। रफी साहब भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन बॉलीवुड में उनके गाए बेहतरीन नगमें आज भी लोगों की जुबां पर चढ़े हुए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर सौरव किशन नाम का एक युवक छोटा मोहम्मद रफी नाम से काफी मशहूर है। इसकी आवाज की तुलना लोग मोहम्मद रफी से कर रहे हैं। इस युवक की आवाज सुनकर मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने एक ट्वीट किया जो वायरल हो रहा है।

आनंद महिंद्रा ने इस युवक का एक वीडियो शेयर कर ट्वीट किया- 'हम लोग कई दशक से नए मोहम्मद रफी का इंतजार कर रहे थे। इसकी आवाज सुनकर लग रहा है कि हम लोगों को ज्यादा इंतजार ना करना पड़े। मैं इस क्लिप से आगे नहीं बढ़ पा रहा हूं।' 

दरअसल, वीडियो में गाना गाने वाला युवक सौरव केरल के कोझिकोड़ के रहने वाले हैं। साल 2019 में रफी नाइट में एक बार सौरव ने रफी साहब का एक गाना गाया था तब से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। खास बात है कि सौरव ज्यादातर रफी साहब के ही गाए गाने गाते हैं। हाल ही में सौरव का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो रफी साहब का एक फेमस गाना गा रहे हैं। इस वायरल वीडियो में सौरव 'तेरी आंखों के सिवा दुनिया में रखा क्या है' गा रहे हैं। 

सौरव का इंस्टाग्राम पर सौरव किशन नाम से पेज है। जिसमें वो अपने गाने के वीडियो लगातार शेयर करते हैं। अब जरा इस वीडियो को देखें। इस वीडियो में सौरव 'क्या हुआ तेरा वादा' गाना गा रहे हैं। सौरव से पहले रानू मंडल का वीडियो भी काफी चर्चा में आया था। रानू की आवाज की तुलना लोग लता मंगेशकर से करने लगे थे। यहां तक कि रानू को हिमेश रेशमिया ने अपनी फिल्म में गाना गाने का मौका भी दिया था। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।