1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: देखिए लोकल Harry Potter, बस जरा बजट कम रह गया, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

Viral Video: देखिए लोकल Harry Potter, बस जरा बजट कम रह गया, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

 Published : Dec 17, 2020 10:27 am IST,  Updated : Dec 17, 2020 10:32 am IST

अनुपम खेर ने लोकल हैरी पॉटर खोज निकाला है। ये कम बजट में भी जादू दिखाता है। इसे देखकर सोशल मीडिया पर यूजर लोट पोट हो रहा है। आप भी देखिए।

local harry potter- India TV Hindi
local harry potter Image Source : INSTAGRAM/ANUPAMPKHER

हैरी पॉटर की जादुई फिल्में तो आपने देखी होंगे। कभी झाड़ू पर उड़ता तो कभी गायब होता जादुई चोगे वाला हैरी पॉटर। बच्चों के साथ हैरी की फिल्में बड़ों को भी भाईं थी क्योकिं इन फिल्मों के जरिए ही जनता को जादुई दुनिया की कल्पना में उड़ान भरने का मौका मिला था। हैरी पॉटर विदेशी था लेकिन अब इंडिया वालों ने देसी हैरी पॉटर खोज निकाला है। उसे हाल ही में झाड़ू पर सैर करते देखा गया। जी हां, सोशल मीडिया पर इस देसी हैरी पॉटर की बड़ी चर्चा हो रही है। 

अभिनेता अनुपम खेर ने इस हैरी का वीडियो शेयर किया है। अनुपम खेर ने एक कमेडी वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया है - इंडियन लो बजट हैरी पॉटर। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये हैरी पॉटर झाड़ू पर जा रहा है। दरअसल इसने स्कूटी के पीछे झाड़ू बांध रखा है औऱ उस पर बैठ कर जा रहा है। इससे हैरी पॉटर के झाड़ू का सीन याद आ रहा है। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर काफी मजे लिए जा रहे हैं। किसी ने लिखा है - अब तो होगवर्ट पक्का बंद हो जाएगा। 

Video: पुनीत पाठक की शादी में मौनी राय ने सलमान खान के गाने पर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

अनुपम खेर को इस वीडियो के बाद काफी तरह के फनी कमेंट पढ़ने को मिल रहे हैं। कुछ यूजर इस वीडियो की तारीफ कर रहे हैं कि ये देसी हुनर है। एक यूजर ने लिखा है चालान बनवाओगे क्या गरीब का सर, हैलमेट और मास्क तक नहीं है। एक यूजर ने लिखा है कि देसी हैरी पॉटर स्वच्छ भारत अभियान का असली ब्रांड एंबेसडर है। 

बिग बॉस 14: राखी सावंत ने पलटा पूरा गेम, निक्की से बोलीं, 'कश्मीरा की उमर नहीं कमर देखो'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।