1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: बोतल को जमीन पर गिरते हुए देख इस मासूम ने दिया ऐसा रिएक्शन, जीत रहा लोगों का दिल

Viral Video: बोतल को जमीन पर गिरते हुए देख इस मासूम ने दिया ऐसा रिएक्शन, जीत रहा लोगों का दिल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 11, 2020 12:33 am IST,  Updated : Oct 11, 2020 12:33 am IST

सोशल मीडिया पर छोटे छोटे मासूम बच्चों के ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं जिन्हें देखकर चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान आ जाती है। चेहरे पर एक ऐसी ही मुस्कान लाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचाए हुए है।

Viral Video- India TV Hindi
Viral Video Image Source : TWITTER/REX CHAPMAN

अक्सर सोशल मीडिया पर छोटे छोटे मासूम बच्चों के ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं जिन्हें देखकर चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान आ जाती है। चेहरे पर एक ऐसी ही मुस्कान लाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचाए हुए है। ये वीडियो एक छोटे से बच्चे का है जो बोतल के उछलने पर ऐसे रिएक्शन दे रहा है जो लोगों का दिल जीत रहा है। 

इस वीडियो को रेक्स चैम्पमैन नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देखेंगे कि बच्चा जमीन पर आराम से बैठा हुआ है। सामने से उसकी तरफ पानी की खाली बोतल फेंकी जा रही है। ये बच्चा उस बोतल को हवा में उड़ता हुआ देखकर बेहद खुश हो रहा है। इसके बाद ये बच्चा इस बोतल को खुद से उठाने की कोशिश करता है और उठाकर फेंकता है। 

बोतल को फेंकने के बाद ये बच्चा इतना क्यूट सा चेहरा बनाता है जिसे देखकर आप बेशक मुस्कुरा देंगे। सोशल मीडिया पर इस बच्चे के रिएक्शन को लोग खूब पंसद कर रहे हैं। साथ ही बार-बार इस वीडियो को दोबारा प्ले करके भी देख रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले बॉटल फ्लिप चैलेंज काफी चर्चा में रहा था। इस वीडियो में बच्चे को यही चैलेंज करता हुआ देखा जा रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।