1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video Viral: गुलाब के फूल के ऊपर बैठे इस नीले रंग के सांप ने खींचा सबका ध्यान, देखें ये वायरल वीडियो

Video Viral: गुलाब के फूल के ऊपर बैठे इस नीले रंग के सांप ने खींचा सबका ध्यान, देखें ये वायरल वीडियो

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 19, 2020 04:55 pm IST,  Updated : Sep 19, 2020 06:06 pm IST

सांप और लाल गुलाब के फूल का वीडियो वायरल हो रहा है।

Blue snake and rose viral picture - India TV Hindi
Blue snake and rose viral picture  Image Source : TWITTER/ LIFE ON EARTH

सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो आ जाते हैं जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। ऐसा ही एक सांप और लाल गुलाब के फूल का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुर्ख लाल रंग के गुलाब के फूल के ऊपर नीले रंग का सांप लिपटा हुआ है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को लाइफ ऑन अर्थ नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इस 12 सेकेंड के वीडियो में एक व्यक्ति हाथ में गुलाब का फूल की टहनी पकड़ा हुआ है और घुमाते हुए इसमें फूल पर लिपटा सांप दिखा रहा है। लोगों का ध्यान इस वजह से भी ये वीडियो खींच रहा हैं क्योंकि लाल गुलाब के फूल के ऊपर बैठा नीले रंग का कॉम्बिनेशन देखने में बहुत सुंदर भी लग रहा है। 

इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग लगातार सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं। देखें लोग किस तरह से कमेंट कर रहे...

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।