1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसी क्या जरूरत पड़ी कि बिल्लियों के गैंग में शामिल हो गया मुर्गा, Video देखकर कहेंगे 'एकता में शक्ति है'

ऐसी क्या जरूरत पड़ी कि बिल्लियों के गैंग में शामिल हो गया मुर्गा, Video देखकर कहेंगे 'एकता में शक्ति है'

 Published : Feb 01, 2021 10:18 am IST,  Updated : Feb 01, 2021 10:18 am IST

एकता में शक्ति है और एकता हो तो बड़े से बड़ा काम किया जा सकता है। मुर्गे और बिल्लियों का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

viral video - India TV Hindi
viral video  Image Source : TWITTER/SCREENSHOT/SUSANTA NANDA IFS

एकता में शक्ति है, एकजुट होकर बड़े से बड़ा लक्ष्य साधा जा सकता है। हालांकि इंसान इस कहावत को भूल बैठा है लेकिन जानवर इस पर अभी भी अमल करते हैं। जानवरों की ऐसी ही एकता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो लोगों के लिए दोस्ती और एकता की मिसाल बन गया है। इस वीडियो में एक मुर्गा, उसके अगल-बगल में दो बिल्लियां और एक अन्य जानवर नजर आ रहे हैं। देखने में ये जानवर भी बिल्ली जैसा ही लग रहा है। बिल्ली जैसे दिखने वाला ये जानवर मुर्गे की पीठ पर चढ़कर खाना खा रहा है। लोकिन, मुर्गा चुपचाप शांति से बैठा था। इसे देखकर ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि दोनों में गहरी दोस्ती हो सकती है। हो सकता है कि खाने तक  पहुंचने के लिए ये सब एक साथ एक जुट हो गए हों।  

Viral Video: कंगारू को परेशान कर रहा था ये शख्स, गुस्सा आते ही लिया ऐसा बदला दंग रह गए लोग

इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस अफसर सुसांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘गुप्त समस्या को एक दूसरे पर डालने के बजाए, समस्या से निपटने के लिए एक गिरोह बना लेना चाहिए।' वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे एक जानवर मुर्गे की पीठ पर चढ़कर मजे से खाना खा रहा है और मुर्गा बिल्कुल चुपचाप आराम से बैठा है। इस वीडियो को  सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं।  

Viral : पाकिस्तान से आया हैरान करने वाला Video, 5 साल के बच्चे को कार चलाते देख बोले यूजर: मां बाप को पकड़ो

वीडियो को अबतक 9 हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। सभी लोग मुर्गे की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘मनुष्य इसे कभी नहीं समझ सकता'। वहीं दूसरे ने लिखा- ‘दोस्त हो तो ऐसा।' 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।