1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: कंगारू को परेशान कर रहा था ये शख्स, गुस्सा आते ही लिया ऐसा बदला दंग रह गए लोग

Viral Video: कंगारू को परेशान कर रहा था ये शख्स, गुस्सा आते ही लिया ऐसा बदला दंग रह गए लोग

 Published : Jan 31, 2021 09:31 pm IST,  Updated : Jan 31, 2021 09:31 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स कंगारू को बार-बार परेशान करता हुआ नजर आ रहा है। इससे परेशान होकर कंगारू भी शख्स से बदला लेने पर उतारू हो जाता है।

KANGROO AND MAN - India TV Hindi
KANGROO AND MAN  Image Source : TWITTER/SCREENSHOT/NATURE & ANIMALS

ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें बिना किसी वजह के बेजुबान जानवरों को सताने में बड़ा मजा आता है। लेकिन, वो ये भूल जाते हैं कि जानवरों को भी बदला लेना आता है। जब भी कोई उन्हें परेशान करता है या मारता है तो उन्हें भी गुस्सा आता है। इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिला। जिसे देखकर यकीनन आप दंग रह जाएंगे। 

Viral : पाकिस्तान से आया हैरान करने वाला Video, 5 साल के बच्चे को कार चलाते देख बोले यूजर: मां बाप को पकड़ो

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स जिसने सिक्योरिटी गार्ड जैसे कपड़े पहन रखे हैं। उसके पास एक कंगारू खड़ा हुआ है। तभी ये शख्स कंगारू को परेशान करने लगता है। वह बार-बार उसकी तरफ हाथ मारने की कोशिश करता है, लेकिन कंगारू कुछ नहीं कहता। लेकिन थोड़ी देर बाद ही ये शख्स कंगारू को लगातार परेशान करने लगता है। जिससे कंगारू को गुस्सा आ जाता है और वह शख्स के पास पहुंच जाता है। उसके बाद वह उस शख्स के कंधों को पीछे की ओर से पकड़ता है और अपने पिछले पैरों से उसे मारने लगता है। ऐसा करके वो अपना बदला ले लेता है।  

Viral: 'नकली बेबी बंप' लगाकर प्रेमी के परिवार तक जा पहुंची लड़की, फिर जो हुआ..

इस वीडियो को देखकर आपको ये समझ में आ जाएगा कि किसी भी जानवर को परेशान करना खतरे से खाली नहीं है। यही वजह है कि जानवर को बेवजह कभी परेशान नहीं करना चाहिए।

Viral Video : न्यूज चैनल पर मौसम का हाल बता रही एंकर की छूटी हंसी, वजह देख हो जाएंगे भावुक

बता दें कि इस वीडियो को नेचर एंड एनिमल नाम के एक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इस पेज पर अक्सर वाइल्ड लाइफ और जानवरों से जुड़े वीडियोज शेयर किए जाते हैं जिन्हें यूजर्स खूब पसंद करते हैं। वीडियो को अब तक 6 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसके अलावा 4900 लाइक्स भी मिल चुके हैं। वहीं इसे 1400 बार रिट्वीट किया जा चुका है। तमाम यूजर्स ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।