1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral: 'नकली बेबी बंप' लगाकर प्रेमी के परिवार तक जा पहुंची लड़की, फिर जो हुआ..

Viral: 'नकली बेबी बंप' लगाकर प्रेमी के परिवार तक जा पहुंची लड़की, फिर जो हुआ..

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 30, 2021 10:30 am IST,  Updated : Jan 30, 2021 10:35 am IST

हिंदी फिल्मों में आपने अक्सर ऐसे सीन देखे होंगे..लेकिन असल जिंदगी में एक लड़की को नकली बेबी बंप लगवाने की जरूरत क्यों पड़ गई?

fake baby bump- India TV Hindi
fake baby bump Image Source : TWITTER/@XO_MAMABRITT

प्रेम में पड़े लोग अक्सर अपने प्यार को वापस पाने के लिए तरह तरह के झूठ बोलते हैं, कई तरह की योजनाएं बनाते हैं। ऐसा फिल्मों के साथ साथ असल जिंदगी में भी होता आया है। लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि प्रेमी को पाने के लिए एक लड़की ने अपने पेट पर नकली बेबी बंप लगवा लिया। जी हां, हैरान कर देने वाली ये खबर स्टॉकलैंड के Dundee प्रांत से आई है। यहां एक लड़की ने ब्रेकअप के बाद प्रेमी को परेशान करके वापस लाने के लिए ऐसा खेल रचा कि जानने वाले हैरान रह गए। 

Viral Pic: जंगल में शेरों की परेड लेकर निकली शेरनी, फोटो देखकर कहेंगे : एक नारी सब पे भारी

स्कॉटलैंड के Dundee में 35 साल की जैकलिन मेकगॉवन का ब्रेकअप 2019 में हो गया था। जेकलिन का प्रेमी जेमी एटकेन बहुत कम ही समय उसके साथ रहा और कुछ हफ्तों में ही दोनों अलग हो गए। लेकिन ये ब्रेकअप जेकलिन को स्वीकार नहीं हुआ। उसने एटकेन को वापस पाने के लिए उसे इमोशनल ब्लेकमेल करने का प्लान बनवाया। 

जेकलिन ने प्रोस्थेटिक बेबी बंप बनवाया औऱ उसे पेट पर फिक्स कर लिया। ये बेबी बंप लगाने के बाद जेकलिन नौ माह की गर्भवती लग रही थी। तब उसने अपनी कुछ फोटोज एटकेन को भेजीं और लिखा कि पालना खरीदने के लिए 300 डॉलर भेज दो क्योंकि ये तुम्हारा बच्चा है। इसके बाद जैकलिन एटकेन और उनकी मां से भी मिली। जैकलिन ने अपने नकली बेबी बंप को दिखाकर उन्हें भरोसा दिलाया कि वो एटकेन के बच्चे की मां बनने वाली है। 

Viral: वफादारी की जिंदा मिसाल दे रहा है ये Video, देखकर आ जाएगी झुरझुरी

जेकलिन ने एटकेन की मां से कहा कि वो उनके पोते की मां बनने वाली है। उसने कई तरह के स्केन अल्ट्रासाउंड और प्रेग्नेंसी से जुड़े कागजात भी एटकेन की मां को दिखाए, जिससे उन्हें विश्वास हो गया कि जैकलिन एटकेन के बच्चे की मां बनने वाली है। एक तरफ एटकेन की मां उन पर जैकलिन के पास लौटने का दबाव बना रही थी और दूसरी तरफ एटकेन का संदेह जैकलिन पर बढ़ रहा था।

हद तो तब हो गई जब जैकलिन यही नकली बेबी बंप पहनकर एक्स प्रेमी एटकेन के दफ्तर पहुंच गई। वहां उसने सभी लोगों की मौजदूगी में एटकेन को बच्चे के बारे में काफी बातें कहीं। जैकलिन ने कहा कि वो नहीं चाहती कि वो बच्चे को एटकेन का नाम नहीं देगी लेकिन एटकेन के परिवार के लोग उसे घर का चिराग समझ सकते हैं। वो बच्चे की सेरेमनी में भी आ सकते हैं। जेकलिन ने इस ना पैदा होने वाले बच्चे का नाम भी घोषित कर दिया - नोआह। 

मां ने बेटी के Boss को किया Phone और मांगी अनोखी परमिशन, यूजर बोले: मां वो भी हिंदुस्तानी!

एटकेन ने जैकलिन पर नजर रखनी शुरू की और एक दिन जैकलिन का भेद खुल गया। मामला अदालत तक जा पहुंचा और जैकलिन पर एक परिवार को झूठी प्रेग्नेंसी के जाल में फंसाने के आरोप लगे। हालांकि जज ने जैकलिन को कठोर सजा देने से इनकार कर दिया क्योंकि जैकलिन आपराधिक पृष्ठभूमि से नहीं आती। उसे संभवत सोशल सर्विस करने की सजा दी जा सकती है। 

उधऱ जैकलिन ने अपनी सफाई में कहा कि वो केवल एटकेन को वापस पाना चाह रही थी। इसलिए उसने इस झूठी प्रेग्नेंसी के जरिए एटकेन और उसके परिवार के नजदीक जाने की कोशिश की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।