1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Pic: जंगल में शेरों की परेड लेकर निकली शेरनी, फोटो देखकर कहेंगे : एक नारी सब पे भारी

Viral Pic: जंगल में शेरों की परेड लेकर निकली शेरनी, फोटो देखकर कहेंगे : एक नारी सब पे भारी

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 27, 2021 11:16 am IST,  Updated : Jan 27, 2021 02:57 pm IST

जंगल से आई ये फोटो आभास कराती है कि आन बान और शान की परेड क्या होती है। शेरों का नेतृत्व करना शेरनी को ही शोभा देता है..

lion pride- India TV Hindi
lion pride Image Source : TWITTER/@SUSANTANANDA3

देश में गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर देश की आन बान और शान की झलक दिखाई दी जब सेना के जवानों ने परेड निकाली। लेकिन इस मौके पर एक और परेड भी वायरल हो रही है। जी हां जंगल से आई शेरों की परेड की फोटो काफी पसंद की जा रही है। इस फोटो में शेर दो कतारों में जाते दिख रहे हैं जिसे परेड का नाम दिया गया है। 

भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुसांत नन्दा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। सुसांत ने दीपांशु नामक व्यक्ति को क्रेडिट देते हुए लिखा है -इनकी अपनी रिपब्लिक डे परेड थी। 

https://twitter.com/susantananda3/status/1353164877120954368

Viral : मौत के मुहाने पर है 5 महीने की मासूम बच्ची, '16 करोड़ की संजीवनी' से बचेगी जान

इस फोटो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में जब इंडिया में गणतंत्र दिवस का समारोह हो रहा है तो लोग कतारबद्ध फोटो को रिपब्लिक डे परेड से जोड़कर देख रहे हैं। फोटो में आप देख सकते हैं कि कैसे शेर दो कतारों में  बिलकुल बराबर की दूरी पर चलते दिख रहे हैं। सबसे आगे एक जवान शेरनी अकेली चल रहा है। उसके बाद दोनों तरफ कतार में शेर और शेरनियां है और सबसे पीछे बब्बर शेर दिख रहा है। 

यूजर कमेंट्स में ये वीडियो हालांकि भारत का नहीं बल्कि अफ्रीका का बताया जा रहा है लेकिन शेरों की कतार और जज्बे को देखकर इसे भारतीय गणतंत्र दिवस से जोड़ा जा रहा है।

Viral Video: 'असली बाहुबली' 15 सेकेंड का वीडियो देख लोग कर रहे सलाम 

एक यूजर ने लिखा है - शायद शेर भी परेड करते समय सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रख रहे हैं।

एक यूजर ने तो भारतीय देशभक्ति गीत लिख दिया है - कदम कदम बढ़ाए जा, खुशी के गीत जाए जा। 

कमाल की 'जासूस' निकली ये लड़की, अनोखी ट्रिक से खोल दी लड़के की पोल, वायरल हुआ वीडियो

हालांकि कुछ लोगों ने इस फोटो को फोटोशाप्ड कहा है औऱ एडिट की सराहना भी की है। 

एक यूजर ने लिखा है -जंगल की फोटो दिखाती है कि महिला सशक्तिकरण वहां भी शुरू हो चुका है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।