1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कमाल की 'जासूस' निकली ये लड़की, अनोखी ट्रिक से खोल दी लड़के की पोल, वायरल हुआ वीडियो

कमाल की 'जासूस' निकली ये लड़की, अनोखी ट्रिक से खोल दी लड़के की पोल, वायरल हुआ वीडियो

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 23, 2021 12:05 pm IST,  Updated : Jan 23, 2021 12:18 pm IST

इस पोल खोल अभियान के बाद अपनी अनोखी ट्रिक के लिए लड़की को सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है। आप भी देखिए कैसे पकड़ा गया लड़का

on date - India TV Hindi
on date  Image Source : @PPIDHEBWKLWOSJWPQLQMBDB/TIKTOK)

प्यार का रिश्ता विश्वास पर टिका होता है। इस रिश्ते में दोनों ओर से प्यार और विश्वास की उम्मीद होती है। लेकिन नए जमाने में लोग प्रेम में इतना उतावलापन दिखाते हैं कि एक प्रेमी के होते हुए भी नए प्रेम को खोजते रहते हैं। ऐसा ही एक रोचक मामला सामने आया जिसमें डेट पर आई एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के चश्मे को देखकर पहचान लिया कि वो प्यार को लेकर कितना सीरियस है।

Viral : केक समझ कर ऑनलाइन मंगवाए गोबर के उपले, खाने के बाद दिया ऐसा रिव्यू, पेट पकड़ कर हंसेंगे

सोशल मीडिया पर टिक टॉक का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे एक लड़की ने पोस्ट किया है। लड़की ने बताया कि वो एक युवक के साथ डेट पर गई थी। वो उस लड़के को पसंद करती थी इसलिए उसने लड़के का प्रस्ताव स्वीकार करके उसके साथ बाहर घूमने का प्लान बनाया। 

मिरर.यूके  के अनुसार दोनों एक रेस्टोरेंट पहुंचे जहां कुछ खाने का ऑर्डर दिया गया। लड़की के सामने बैठा लड़का मोबाइल में कुछ देख रहा था। इस दौरान लड़की ने चुपके से मोबाइल पर लड़के की रिकॉर्डिंग कर डाली। उसने देखा कि लड़के के चश्मे में उसके मोबाइल का रिफ्लेक्शन दिख रहा है। मोबाइल के रिफ्लेक्शन देख उसे पता चला कि लड़की के सामने बैठे बैठे ही लड़का डेटिंग एप पर दूसरी लड़कियां तलाश रहा था। 

हिमाचल में रहती हैं दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला, उम्र जानकर रह जाएंगे हैरान

ये देखकर लड़की हैरान रह गई और डेट को बीच में ही छोड़कर आ गई। उसने अपने टिक टॉक पर इस वीडियो क्लिप को साझा करते हुए अपने साथ हुए इस वाक्ये का खुलासा किया। लड़की ने वीडियो के साथ कैप्शन दिया - काश मैं मजाक कर रही होती। 

सोशल मीडिया एप पर सोशल होने के कुछ ही समय बाद इस वीडियो को 4.50000 लोग देख चुके थे और इस पर करीब 1600 कमेंट्स आ चुके थे। 

आधी रात को आई Email ने बदल डाली शख्स की लाइफ, जीता इतने करोड़ का जैकपॉट, जानकर कहेंगे: किस्मत हो तो ऐसी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।