1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. PUBG गेम ऐप बंद होने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ये मीम्स, देखिए लोग कैसे कर रहे रिएक्ट

PUBG गेम ऐप बंद होने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ये मीम्स, देखिए लोग कैसे कर रहे रिएक्ट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 02, 2020 05:39 pm IST,  Updated : Sep 03, 2020 09:10 pm IST

भारत सरकार ने PUBG समेत 118 मोबाइल ऐप्स को बैन कर दिया है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स वायरल हो रहे हैं।

Memes- India TV Hindi
Memes Image Source : SOCIAL MEDIA

पबजी खेल करोड़ों लोगों की पहली पसंद है। इस खेल का सुरूर लोगों में किस तरह चढ़ा हुआ है ये आप इस बात से ही समझ सकते हैं कि कई बार लोग बच्चों की पढ़ाई को प्रभावित करने की शिकायत भी कर चुके हैं। इस बीच भारत सरकार ने PUBG समेत 118 मोबाइल ऐप्स को बैन कर दिया है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स वायरल हो रहे हैं।

आदित्य नाम के एक यूजर ने हेरा फेरी फिल्म के एक सीन की तस्वीर शेयर की है। जिसमें सभी भागते हुए नजर आ रहे हैं।

फकीर नाम के एक यूजर ने रामायण सीरियल की एक सीन की तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में राजा दशरथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर के ऊपर लिखा है- 'आज मेरे दुख मेरी निराशा की कोई सीमा नहीं है।'

रोहन नाम के यूजर ने चक दे इंडिया फिल्म के एक सीन की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में शाहरुख खान इमोशनल नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए तस्वीर पर लिखा- 'मौला मेरे ले ले मेरी जान।'

गजानन नाम के यूजर ने ट्वीट किया- 'पब्जी बैन होने के बाद पेरेंट्स इस तरह से रिएक्ट कर रहे होंगे।' इस पोस्ट के साथ ही मीम्स की एक तस्वीर शेयर की है जो एक फिल्म है। जिसमें अमरीश पुरी और फरीदा जलाल हाथ जोड़े खड़े हुए हैं। इस तस्वीर के ऊपर लिखा है- 'आखिर वो दिन आ ही गया।'

वी नाम के एक यूजर ने मीम्स शेयर किया जिसमें लिखा हुआ है- 'शर्म ना आई तुझे ये सब करने से पहले?'

आयरन नाम के एक यूजर ने सोशल मीडिया पर मीम्स शेयर किया। इस मीम्स पर लिखा हुआ है- 'जिंदगी बर्बाद हो गई।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।