1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चंद मिनट में गिरगिट ने बदले इतने ज्यादा रंग, वीडियो देख लोग कर रहे ऐसे कमेंट्स

चंद मिनट में गिरगिट ने बदले इतने ज्यादा रंग, वीडियो देख लोग कर रहे ऐसे कमेंट्स

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 04, 2021 12:16 am IST,  Updated : Jul 04, 2021 12:16 am IST

सोशल मीडिया रंग बदलने वाले गिरगिट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। 2 मिनट के वीडियो में गिरगिट ने इतने ज्यादा रंग बदले कि लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट करने लगे।

 गिरगिट - India TV Hindi
 गिरगिट  Image Source : TWITTER/RUPIN SHARMA IPS

आपने कई बार गिरगिट को रंग बदलते हुए देखा होगा। ये एक ऐसा जीव है जो चंद मिनट में अनेकों रंग बदल सकता है। सोशल मीडिया इस रंग बदलने वाले गिरगिट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो महज 2 मिनट का है। इस 2 मिनट के वीडियो में गिरगिट ने इतने ज्यादा रंग बदले कि लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट करने लगे।

गिरगिट के इस वीडियो को आईपीएस विक्रम पोनप्पा ने शूट किया है। जबकि ट्विटर पर रुपिन शर्मा ने शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए रुपिन ने कैप्शन में लिखा- 'इस वीडियो को विक्रम पोनप्पा ने शूट किया है। इस गिरगिट ने सात बार अपना रंग बदला है। इस वीडियो को फुल स्कीन में देखें।'

विक्रम आईपीएस ऑफिसर के अलावा एक जाने माने आर्किटेक्ट और फोटोग्राफर भी हैं। विक्रम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इस वीडियो को जैसे ही रुपिन ने ट्विटर पर शेयर किया तो लोग तरह तरह के कमेंट करने लगे। देखें लोग इस वीडियो पर किस तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।