1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सेल्स टारगेट पूरा ना करने पर चीन में वर्कर को दी गई ये सजा, वीडियो हुआ वायरल

सेल्स टारगेट पूरा ना करने पर चीन में वर्कर को दी गई ये सजा, वीडियो हुआ वायरल

 Published : Aug 10, 2019 10:50 pm IST,  Updated : Aug 10, 2019 10:50 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक कंपनी ने अपने कर्मचारी के साथ सेल्स टारगेट पूरा ना करने पर सजा दी है।

Viral video- India TV Hindi
Viral video

सोशल मीडिया पर आए दिन आपको डरा देने वाले वीडियो सामने आते रहते हैं। इस बार एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक कंपनी ने अपने कर्मचारी के साथ सेल्स टारगेट पूरा ना करने पर सजा दी है। वीडियो में कर्मचारी को जिंदा मछली और मुर्गी का खून पीने के लिए फोर्स किया जा रहा है।

वीडियो में एक व्यक्ति सभी के पास जिंदा मछली लेकर आता है और उसे खाने के लिए कहा जाता है। कई लोगों को मछली खाते समय उल्टी हो जाती है। इतना ही काफी नहीं था इसके साथ उन कर्मचारियों को मुर्गी का खून पीने के लिए कहा जाता है।

द बीजिंग न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक यह कर्मचारी लोकल मॉल के कर्मचारी हैं जो हार्डवेयर और कंस्ट्रक्शन का सामान बेचते हैं।

मॉल के एक व्यक्ति ने कंफर्म किया कि यह वीडियो 4 अगस्त की है। इस घटना में 20 कर्मचारियों के साथ ऐसा किया गया था जिनकी परफार्मेंस काम पर अच्छी नहीं थी।

इस वीडियो को अभी तक हजारों लोग देख चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।