1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मैटरनिटी फोटोशूट करवा रहा था कपल, घोड़े की हंसी ने बदल दिया नजारा

मैटरनिटी फोटोशूट करवा रहा था कपल, घोड़े की हंसी ने बदल दिया नजारा

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Jun 24, 2021 05:53 pm IST,  Updated : Jun 25, 2021 11:15 am IST

फोटो वही अच्छी हैं जो यादगार बन जाए। ऐसे में जब निश्चल हंसी दिखती है तो लोग खुश हो जाते हैं।

horse smile- India TV Hindi
horse smile Image Source : FB/PHOTOGRAPHY BY KRISTEN

फोटोग्राफी एक कला है, जिंदगी के अनमोल लम्हों को संजों कर रखने की। आप हर मौके पर फोटो जरूर खींचते होंगे। शादी ब्याह, घूमना फिरना और तीज त्योहार यहां तक कि दोस्तों के साथ चिल करते हुए भी। ऐसा ही पिछले कुछ सालों में एक ट्रेंड बना है मैटरनिटी फोटो शूट का। अपनी आने वाली संतान के लिए बेबी बंप के साथ होने वाले माता पिता फोटो खिंचवाते हैं। ऐसा ही एक कपल कर रहा था लेकिन फोटोज में कुछ ऐसा साथ में आ गया जिससे लोगों ने उस फोटो को खास तरीके से पसंद किया है। 

जी हां मैटरनिटी फोटोशूट करवा रहे एक कपल के साथ एक हंसमुख घोड़े ने इस तरह तस्वीर खिंचवाई की लोग इसके दीवाने हो गए। दरअसल एक कपल मैटरनिटी फोटो शूट करवा रहा था और थीम के तौर पर उनके साथ उनके सभी घोड़े भी साथ थे।  

इस फोटो में उसमें एमेंडा और फिल नामक कपल अपना हैप्पी मैटरनिटी फोटोशूट करवा रहे थे। अमेंडा का बेबी बंप भी दिख रहा है और दोनों खिलखिला कर फोटो खिंचवा रहे थे कि तभी उनका घोडा भी खिलखिला कर हंस पड़ा। हालांकि उसकी हंसी से अमेंडा चौंक गईं और वो फोटो भी क्लिक हो गया लेकिन ये फोटोज इतने नैचुरल थे कि यादगार होने के साथ साथ लोगों को भी काफी पसंद आ रहे हैं। 

एमेंडा और फिल के साथ इन खूबसूरत और प्यारी फोटोज को अब तक 3 लाख 40 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 35 हजार लोग इन्हें लाइक कर चुके हैं। लोगों को ये फोटोज भावना से भरी हुई औऱ खुशी से लबरेज नजर आ रही हैं जिसमें परिवार में जानवरों की हंसी भी शामिल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।