1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दिल्ली के 70 साल के चाय वाले की कहानी सुन रो देगा आपका दिल, खुद के बेटे ने ही हाथ तोड़ निकाला घर से बाहर

दिल्ली के 70 साल के चाय वाले की कहानी सुन रो देगा आपका दिल, खुद के बेटे ने ही हाथ तोड़ निकाला घर से बाहर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 21, 2020 05:55 pm IST,  Updated : Oct 21, 2020 05:59 pm IST

'बाबा का ढाबा' के बाद ऐसे छोटे मोटे सड़क के किनारे लगाने वाले वैंडर की स्टोरी लगातार सोशल मीडिया पर तैर रही है। अब एक ऐसे बुजुर्ग की कहानी सामने आई है जिसे जानने के बाद आपका दिल भी रो देगा।

Viral Picture- India TV Hindi
Viral Picture Image Source : INSTAGRAM/FOODYVISHAL

सोशल मीडिया में कितनी ताकत है इसका नजारा आप कुछ दिन पहले 'बाबा का ढाबा' वीडियो के जरिए देख चुके हैं। 'बाबा का ढाबा' के बाबा के बहते आंसुओं की कसक लोगों के दिलों तक ऐसे पहुंची कि बाबा के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई। 'बाबा का ढाबा' के बाद ऐसे छोटे मोटे सड़क के किनारे लगाने वाले वैंडर की स्टोरी लगातार सोशल मीडिया पर तैर रही है। अब एक ऐसे बुजुर्ग की कहानी सामने आई है जिसे जानने के बाद आपका दिल भी रो देगा। 

ये कहानी दिल्ली के द्वारका सेक्टर 13 के 70 साल के एक चाय बेचने वाले बाबा की है। इस बाबा की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर विशाल फूडी नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। ये तस्वीर बाबा की ना केवल तंगहाली को दर्शा रही है बल्कि ये भी दिखा रही है कि कैसे इस बाबा को उन्हीं के ही बेटे ने यातनाओं में झोंक दिया। 

इस तस्वीर में बाबा के साथ उनकी पत्नी भी हैं। ये तस्वीर इस वजह से चर्चा में हैं क्योंकि बाबा की इस हालत का जिम्मेदार कोई और नहीं उनका खुद का बेटा है। पोस्ट के मुताबिक बाबा के हाथ को उनके बेटे ने ही तोड़ दिया और उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। यहां तक कि बाबा के दामाद ने भी बुजुर्ग बाबा के ऊपर जुल्म का कहर भी बरपाया। जिसके बाद बाबा की बेटी ने अपने माता-पिता को जैसे तैसे करके चाय का काउंटर खुलवाया। 

बाबा की इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर कई लोगों ने शेयर किया है। यहां तक कि कई सितारों ने भी लोगों से इस बुजुर्ग दंपत्ति की मदद करने की गुजारिश की। बाबा की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। कोरोना काल से पहले तो बाबा की कमाई फिर भी हो जाती थी लेकिन बीते एक महीने से गुजारा करना भी मुश्किल हो रहा है। ये बुजुर्ग दंपत्ति द्वारका सेक्टर 13 के फेज वन और पॉकेट 1 में भी नजर आते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।