1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अमेरिका में भारतीय टेक्नीशियन ने पार्ट-टाइम मेहंदी आर्टिस्ट बनकर शुरू किया काम, Video में कमाई का किया खुलासा

अमेरिका में भारतीय टेक्नीशियन ने पार्ट-टाइम मेहंदी आर्टिस्ट बनकर शुरू किया काम, Video में कमाई का किया खुलासा

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Sep 09, 2026 11:53 am IST,  Updated : Sep 09, 2026 11:53 am IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला की पोस्ट काफी वायरल हो रही है। इस पोस्ट में भारतीय टे​क्नीशियन ने बताया कि, उसने वहां पर पार्ट-टाइम मेहंदी आर्टिस्ट बनकर काम शुरू किया है।

Indian technician in us, Indian technician starts mehandi work, viral video - India TV Hindi
महिला ने किया कमाई का खुलासा। Image Source : IG/@PRIYANCKA.JAIIN

अमेरिका में रहने वाली एक भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रियंका जैन (Priyancka Jaiin)की कहानी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। वह फुल-टाइम टेक जॉब के साथ पार्ट-टाइम मेहंदी आर्टिस्ट के रूप में काम करती हैं और ब्राइडल सर्विस में 10 घंटे में करीब 1 लाख रुपये तक कमा लेती हैं। उनका इंस्टाग्राम वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें उन्होंने अपनी साइड हसल और कमाई का खुलासा किया है।   

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @priyancka.jaiin नामक हैंडल से शेयर किया गया है। प्रियंका जैन अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में फुल-टाइम जॉब करती हैं। मेहंदी उनका शौक और पैशन है, जिसे उन्होंने साइड बिजनेस बना लिया है। वीडियो में उन्होंने बताया, “मैं लगभग 100 डॉलर प्रति घंटे के हिसाब से चार्ज करती हूं, जो भारतीय मुद्रा में करीब 9,000 से 10,000 रुपये तक होता है। इसके ऊपर कई बार मुझे 20 प्रतिशत तक टिप भी मिल जाती है।”  

ब्राइडल मेकअप करके बढ़ जाती है कमाई 

उन्होंने साफ कहा, ब्राइडल या शादी की बुकिंग में उनकी कमाई और बढ़ जाती है। वे बोलीं कि, “अगर मैं दुल्हन या शादी की मेहंदी कर रही हूं तो 10 घंटे में लगभग 1 लाख रुपये कमा सकती हूं।” विस्तृत डिजाइन और लंबे समय तक काम होने के कारण ब्राइडल सर्विस ज्यादा समय लेती है, जिससे आय भी अच्छी होती है। प्रियंका ने जोर देकर कहा कि मेहंदी उनकी मुख्य आय का स्रोत नहीं है। उनक कहना था कि, “मैं फुल-टाइम सॉफ्टवेयर इंजीनियर हूं। मेरी मुख्य कमाई सैलरी से होती है। Henna (मेहंदी) मेरा हॉबी बिजनेस और पैशन है। इसलिए इससे होने वाली कमाई मेरे लिए अतिरिक्त आय है।” 

अमेरिका में खर्च कमाई के हिसाब से ज्यादा

सबसे खास बात उन्होंने सम्मान की बताई। महिला ने कहा, “अमेरिका आने के बाद मुझे एक बात बहुत मजबूती से महसूस हुई। यहां आर्टिस्ट्स को बहुत वैल्यू और सम्मान मिलता है। भारत में मेहंदी आर्टिस्ट को अक्सर अच्छा प्रोफेशन नहीं माना जाता। लेकिन यहां मुझे आर्टिस्ट के रूप में देखा और सम्मानित किया जाता है। मेरे लिए पैसे से ज्यादा सम्मान कीमती है। यहां कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता। काम ही काम है। शायद यही मुझे सबसे ज्यादा पसंद है।” उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका में खर्च भी कमाई के हिसाब से ज्यादा होते हैं। 

सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो ने कमेंट्स में एक बहस छेड़ दी। कुछ यूजर्स उनकी बालियों को देखकर हैरान थे, वहीं कुछ ने उनकी फीस की तुलना भारत में मेहंदी कलाकारों की कमाई से की। 

एक यूजर ने लिखा, "मुझे लगता है कि मुझे अमेरिका चले जाना चाहिए।"

दूसरे ने लिखा कि, "यहां तो लोगों को पूरी दुल्हन की मेहंदी के लिए 1,000 रुपये देने में भी दिक्कत होती है।" 

गौरतलब है कि, इससे पहले ₹50 लाख की जॉब छोड़कर कंटेंट क्रिएटर बनी महिला का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें यूजर्स ने महिला की हिम्मत और जुनून की तारीफ की थी। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -

Video: भारत से सस्ती दवाएं पाकर अमेरिका की बुराई करने लगी विदेशी महिला, बताया US में कैसे होता है स्कैम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।