गुजरात पुलिस पर चढ़ा TikTok का बुखार अभी थमा नही था कि अब दिल्ली पुलिस Delhi Police के वीडियो VIdeo भी वायरल होने लगे हैं। जी हां, दिल्ली पुलिस की दो महिला कॉन्स्टेबलों का टिक टॉक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। दोनों ड्यूटी के दौरान ही ठुमके लगाकर वीडियो बना रही हैं। इससे पहले गुजरात में पुलिस अफसरों द्वारा बनाए गए टिक टॉक वीडियो काफी वायरल Viral हुए थे।
Related Stories
फिलहाल दिल्ली पुलिस का ये वीडियो छाया हुआ है। इस वीडियो में दोनों महिला पुलिस कॉन्स्टेबल किसी हरियाणवी गाने पर एक्टिंग करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो दिल्ली में कहां का है ये तो साफ नही है, पर वीडियो में पीछे जो लोकेशन दिख रही है उससे लग रहा है किसी VIP रोड के आसपास ये दोनों महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात है।
अभी तक दिल्ली पुलिस की तरफ से इस मामले में संज्ञान नहीं लिया गया है।