Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Viral Video: मलाइका अरोड़ा को सरेआम कहा 'बहन जी' तो एक्ट्रेस का देखने लायक था Reaction

Viral Video: मलाइका अरोड़ा को सरेआम कहा 'बहन जी' तो एक्ट्रेस का देखने लायक था Reaction

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Jul 29, 2019 09:35 am IST, Updated : Jul 29, 2019 11:05 am IST

मलाइका अरोड़ा इन दिनों 'डांस इंडिया डांस' शो में बतौर जज नज़र आ रही हैं। इस शो को करण वाही होस्ट कर रहे हैं।

Malaika Arora- India TV Hindi
Malaika Arora

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कभी अपने डांस की वजह से तो कभी अफेयर की खबरों को लेकर, लेकिन हाल ही में सरेआम एक होस्ट ने उन्हें 'बहन जी' कह दिया! जी हां, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।

दरअसल, मलाइका अरोड़ा रिएलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' में बतौर जज नज़र आ रही हैं। शो के दौरान होस्ट करण वाही (Karan Wahi) ने उन्हें गिफ्ट के तौर पर Kiss दिया और फिर उन्हें 'बहन जी' कह दिया। इस पर मलाइका का रिएक्शन देखने लायक होता है। इसके बाद करण ने ये खास तोहफा करीना कपूर तक पहुंचाने के लिए कहा।

मलाइका अरोड़ा ने खुद यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'करण वाही मुझे परेशान करने में कभी फेल नहीं होते।' 

बता दें कि मलाइका इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ अफयेर की खबरों के लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इसको लेकर अपनी दिल की बात भी कही। 

45 वर्षीय इस अभिनेत्री ने पहले अभिनेता अरबाज खान संग शादी की थी और दोनों का एक 16 का बेटा भी है, जिसका नाम अरहान है।

मलाइका ने अपने करियर की शुरुआत एक वीडियो जॉकी के तौर पर की थी। उन्होंने 'क्लब एम टीवी', 'लव लाइन' और 'स्टाइल चेक' जैसे कार्यक्रमों की मेजबानी की। इसके बाद 'छैयां छैयां', 'गुर नाल इश्क मीठा', 'माही वे', 'काल धमाल' और 'मुन्नी बदनाम' जैसे गानों में अपने नृत्य से मलाइका ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई।

Also Read:

साउथ स्टार धनुष की तमिल फिल्म #Pattas का फर्स्ट Look आया सामने, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

बेस्ट फ्रेंड कायनात सिंह को घूरते नज़र आए तैमूर अली खान, आखिर क्या है माजरा!

Related Video
Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement