1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेस्ट फ्रेंड कायनात सिंह को घूरते नज़र आए तैमूर अली खान, आखिर क्या है माजरा!

बेस्ट फ्रेंड कायनात सिंह को घूरते नज़र आए तैमूर अली खान, आखिर क्या है माजरा!

 Published : Jul 29, 2019 07:35 am IST,  Updated : Jul 29, 2019 07:43 am IST

तैमूर अली खान पॉपुलर स्टार किड हैं और उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है।

Taimur Ali Khan with Kainaat Singh- India TV Hindi
Taimur Ali Khan with Kainaat Singh Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) के नवाब तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) की फोटो जैसे ही सोशल मीडिया पर आती है, तुरंत वायरल हो जाती है। तैमूर पॉपुलर स्टार किड हैं। लोग उनकी क्यूटनेस के दीवाने हैं और एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। तैमूर की कुछ फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें वह अपनी दोस्त को घूरते नज़र आ रहे हैं।

'Tim Tim' के नाम से फेमस तैमूर अपनी बेस्ट फ्रेंड कायनात सिंह (Kainaat Singha) के साथ बकरी को चारा खिलाते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, कायनात बकरी को चारा खिला रही हैं और तैमूर उन्हें क्यूट अंदाज में घूर रहे हैं।

बता दें कि कायनात सिंह टीवी एंकर रणविजय सिंह और प्रियंका सिंह की बेटी हैं। रणविजय एमटीवी चैनल के साथ जुड़े हैं और 'रोडीज', 'स्पिलिट्सविला' समेत कई शोज होस्ट कर चुके हैं। 

तैमूर अली खान, कायनात के अलावा अपनी कजिन सिस्टर इनाया नौमी खेमू के साथ भी खेलते दिखाई देते हैं। हाल ही में उनकी लंदन वेकेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। बता दें कि इनाया, सोहा अली खान और कुणाल खेमू की बेटी हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान जल्द ही 'जवानी जानेमन' और करीना कपूर 'अंग्रेजी मीडियम' और 'गुड न्यूज' में नजर आएंगी। 

Also Read:

Happy 60th Birthday Sanjay Dutt : जानें जेल में रहते किस लड़की के दिवाने हो गए थे संजय दत्त 

Box Office Collection: कंगना- राजकुमार स्टारर 'जजमेंटल है क्या' की कमाई पहुंची इतने करोड़ के पार

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन