1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. साइकिल चलाकर आया था डिलीवरी बॉय, बदले में मिली बाइक, मामला जानकर कहेंगे: इंडिया वाले ग्रेट हैं

साइकिल चलाकर आया था डिलीवरी बॉय, बदले में मिली बाइक, मामला जानकर कहेंगे: इंडिया वाले ग्रेट हैं

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Jun 19, 2021 11:30 am IST,  Updated : Jun 19, 2021 11:30 am IST

मदद करने का जज्बा हो तो इंसान रात दिन औऱ धर्म नहीं देखता। हैदराबाद के लोगों ने एक डिलीवरी बॉय को नई बाइक दिलाकर ये साबित कर  दिया है। 

helping hand- India TV Hindi
helping hand Image Source : FB/ROBIN MUKESH

भारत सदियों से अपने संस्कारों और दया भाव के चलते विश्व के अन्य मुल्कों के लिए मिसाल बना हुआ है। जब सांप्रदायिक सद्भावना की बात आती है तो भारत विश्व में सबसे अग्रणी माना जाता है, हो भी क्यो नहीं, यहां मदद धर्म की मोहताज नहीं है। यहां किसी गरीब को मदद की दरकार होती है तो एक की बजाय सौ हाथ आगे आते हैं। ऐसा ही एक दिल छू लेने वाला वाकया वायरल हो रहा है जिसमें एक साइकिल सवार डिलीवरी बॉय को जनता ने बाइक खऱीदकर दे दी। 

मामला हैदराबाद के 21 साल के इंजीनियरिंग स्टूडेंट अकील मोहम्मद से जुड़ा है। अकील थर्ड इयर का स्टूडेंट है लेकिन पारिवारिक स्थिति अच्छी न होने के कारण वो जोमेटो के लिए डिलीवरी किया करता है। उसके पास बाइक नहीं है और ऐसे में वो साइकिल से ही कई कई किलोमीटर लंबी राइड करके लोगों तक खाना पहुंचाया करता है। 

कुछ दिन पहले रात को साढ़े दस बजे अकील को किंग कोटी इलाके में रोबिन मुकेश के घर डिनर पहुंचाने का आर्डर मिला। ये अकील की जगह से नौ किलोमीटर दूर था औऱ रात भी हो चुकी थी। लेकिन अकील इतनी रात को भी साइकिल से रोबिन मुकेश के घर खाना पहुंचाने गए। अकील को खाना पहुंचाने में मात्र 20 मिनट लगे। जब रोबिन मुकेश के घर खाना पहुंचा तो उनको अचंभा हुआ कि डिलीवरी बॉय साइकिल से खाना लाया है और उसे यहां तक पहुंचने में 20 मिनट लगे हैं। 

https://www.facebook.com/robin.mukesh.5/posts/4084458028304405

रोबिन ने अकील से बातचीत की तो उसे अकील की स्थिति के बारे में पता चला। उन्होंने अकील की फोटो खींचकर अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर की और लिखा अकील की हिम्मत और मेहनत की दाद दी। इस पोस्ट पर सैंकड़ों लोगों ने अकील की तारीफ करते हुए सुझाव दिया कि अकील के लिए कुछ किया जाना चाहिए। तब तय हुआ कि अकील को बाइक खरीदकर दी जाए ताकि वो डिलीवरी भी कर सके और कॉलेज भी जा सके। 

इसके बाद रोबिन ने दोस्तो के साथ मिलकर फेसबुक पर ही एक अभियान चलाया ताकि 60 हजार रुपए एकत्र हो जाए। लेकिन कमाल देखिए कि मात्र दस घंटे में अकील की मदद के लिए 74 हजार रुपए इकट्ठे हो गए। तब फैसला किया गया कि इतने रुपयों में बाइक दिलाने के बाद जो रुपए बचेंगे वो अकील की फीस के लिए दे दिए जाएंगे। 

https://www.facebook.com/robin.mukesh.5/posts/4093972654019609

अब अकील को बाइक मिल चुकी है और वो उन तमाम लोगों का एहसानमंद है जो उसकी मदद के लिए निस्वार्थ रूप से आगे आए। इसके बाद रोबिन ने बाकायदा पोस्ट करके जनता का धन्यवाद किया और बाइक के साथ अकील की फोटो भी शेयर की। 

देखा जाए तो ये भारतीय जनता का ही जज्बा है जो मुसीबत के समय एक दूसरे की मदद करने आती है। ऐसे जज्बे को बनाए रखने को ही भारतीयता कहेंगे क्योकि भारत विश्वगुरु यूं ही नहीं बन गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।